
Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, CM के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित पांच सौ कार्यकर्ताओं ने किया BJP प्रवेश
बेमेतरा. चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बेमेतरा में बड़ा झटका लगा है। रविवार को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। दाढ़ी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस से बीजेपी प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का ताली बजाकर स्वागत किया।
सीएम ने मंच से कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए मछली की तरह छटपटा रही है। ऐसे में स्थानीय नेताओं को दरकिनार कर दिया है। जिसकी वजह से यह असंतोष व्याप्त है। नवागढ़ विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी देवादास चतुर्वेदी, श्यामबिहारी, मधु वर्मा सहित लगभग ५०० से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया।
सीएम बीजेपी प्रत्याशी दयालदास बघेल के लिए चुनाव प्रचार करने दाढ़ी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा के एक-एक वोट जनता का आशीर्वाद है। उम्मीद करता हूं कि डॉ. रमन को आपने बेटा, भाई मानकर सम्मान दिया है। 15 साल में छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतरी के लिए काम करने का प्रयास किया। इस चुनाव प्रचंड बहुमत से बीजेपी प्रत्याशी को जीत दर्ज कराएंगे।
Published on:
11 Nov 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
