9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM बोले – मतदान प्रभावित करने नक्सलियों ने की कायराना करतूत, लेकिन सुरक्षा बल सजग, होगी रिकार्ड वोटिंग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले नक्सल प्रभावित जिलों में हुए नक्सली वारदात मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Dr raman singh

CM ने पूछा, राहुल बताएं कांग्रेस शासित के किस राज्य में मजदूरों को दिया जाता है 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले नक्सल प्रभावित जिलों में हुए नक्सली वारदात मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया। बालोद जिले के चुनावी दौरे से पहले रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नक्सलियों की यह कायरता है कि मतदान को प्रभावित करने के लिए कदम उठाते हैं। अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन हमारे सुरक्षा बल इसमें सजग हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसकी कोशिश है।

18 में से 14 सीटों पर भाजपा के जीत का दावा
12 नवंबर को प्रदेश की 18 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान से पहले रमन सिंह ने पहले चरण के 18 में से 14 सीटों पर भाजपा के जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय करेगा, क्योंकि इस बार का वातावरण भाजपा के पक्ष में है। पहली सीढ़ी कल से शुरू होगी जिसमें भाजपा बढ़त बना लेगी।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झीरम घाटी के शहीदों के लिए कांग्रेस सिर्फ आंसू बहाने का काम करती है, बल्कि भाजपा नक्सलियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। इससे बड़ा शहीदों का अपमान और क्या होगा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नक्सलियों को क्रांतिकारी कहता है। यह नक्सलियों की पार्टी है। कांग्रेस की मनोवृत्ति से नक्सलवाद पनपा है।

रमन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला
रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस झूठे वादे करती है लेकिन हमने जो कहा वो किया। जनता हमें 5 साल और देती है तो हम छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान में नम्बर 1 कर देंगे।