11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा की सभा में भड़के मनोज तिवारी, कहा- राहुल गांधी मैं तुम्हारी औकात बताकर रहूंगा, वीडियो में देखिए तिवारी ने और क्या कहा…

- तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन नरेन्द्र मोदी ने मुझे भइया कहा उसी दिन लगा कि मेरे भविष्य का रास्ता खुला है

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 11, 2018

कोरबा की सभा में भड़के मनोज तिवारी, कहा- राहुल गांधी मैं तुम्हारी औकात बताकर रहूंगा, वीडियो में देखिए तिवारी ने और क्या कहा...

कोरबा की सभा में भड़के मनोज तिवारी, कहा- राहुल गांधी मैं तुम्हारी औकात बताकर रहूंगा, वीडियो में देखिए तिवारी ने और क्या कहा...

कोरबा. चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं की जुबान भी तल्ख होने लगी है। रविवार को घंटाघर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व कोरबा के कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल पर सीधा व तीखा हमला किया। पूर्वांचल वोट बैंक पर फोकस करते हुए तिवारी ने मुम्बई में हुए उत्तर भारतीयों पर हमलों को भुनाने की कोशिश की। तिवारी ने कहा कि आज से छह-सात साल पहले मुम्बई में जब पूर्वियों पर राज ठाकरे की लाठी चल रही थी, राहुल गांधी ने हम यूपी बिहार के लोगों को भिखारी बोला।

उन्होंने मुम्बई एक सभा में कहा आखिर ये बिहार यूपी के लोग भीख मांगने क्यों चले आते हैं? मेरा पूरा ये शरीर जैसे लग रहा था कि जलकर राख हो जाएगा। उसी दिन मन की प्रतिज्ञा कर ली। राहुल गांधी बिहार यूपी के लोग भीख नहीं मांगते। मेहनत से जहां जाते हैं अपनी दीवार खड़ी करके रहते हैं। हमारे उत्तर प्रदेश बिहार के लोग श्रम करते हैं। हमारे उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को इज्जत के साथ रोटी खानी मंजूर होती है। तभी मेरे मन में आया राहुल गांधी तुमकों को एक दिन औकात बता के रहूंगा।

मोदी ने बोला भइया
तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन नरेन्द्र मोदी ने मुझे भइया कहा उसी दिन लगा कि मेरे भविष्य का रास्ता खुला है। बहुत दिन गाना गाये। बहुत दिन सिनेमा किए। अब आगे पूर्वांचल के लोगों के लिए काम करूंगा।