रायपुर

बीजापुर में तैनात डीआरजी के जवानों ने फनसिटी में एन्जॉय कर मिटाई थकान

माओवादी मोर्चे पर तैनात जिला रक्षित बल के जवानों ने फनसिटी में जाकर बुधवार को अपनी थकान मिटाई
less than 1 minute read
Nov 22, 2018
CGNews
बीजापुर में तैनात डीआरजी के जवानों ने फनसिटी में एन्जॉय कर मिटाई थकान

रायपुर. माओवादी मोर्चे पर तैनात जिला रक्षित बल के जवानों ने फनसिटी में जाकर बुधवार को अपनी थकान मिटाई। इन्हें दूसरे चरण में होने वाले मतदान के दौरान रायपुर रेंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया था। यह सभी बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में पदस्थ है।

मतदान समाप्ती के बाद वह लौटने की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान रायपुर रेंज आइजी दीपांशु काबरा को पता चला कि यह जवान पहली बार रायपुर आए है। इसमें से अधिकांश लोगों ने रायपुर देखा तक नहीं है।उन्होंने जवानों को रायपुर के अलग-अलग स्थानों में भ्रमण कराने का निर्देश दिया। साथ ही इसकी सारी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। आइजी के निर्देश पर डीआरजी के करीब 100 जवानों को सुबह से लेकर शाम तक फनसिटी, पुरखौती मुक्तागंन, अटल नगर और नया मंत्रालय घुमाया गया।

इस दौरान सभी जवानों में जमकर इसका लुफ्त उठाया। जिला पुलिस द्वारा उनके मनोरंजन से लेकर खाने और घुमाने तक की व्यवस्था की गई थी। जिला पुलिस की इस खातिरदारी की सभी जवानों ने प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका अधिकांश समय जंगलों मे सर्चिंग और माओवादियों मोर्चे पर ही व्यतीत होता है। वह कभी बस्तर से बाहर ही कभी नहीं निकले है।

गौरतलब है कि पहले चरण में बस्तर में चुनाव ड्यूटी के बाद उन्हें रायपुर भेजा गया था। जब दूसरे चरण का चुनाव हुआ तो उनकी ड्यूटी मैदानी इलाकों में लगाई गई थी। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद रायपुर लौटे थे।

Published on:
22 Nov 2018 11:02 am