20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP ई-जीरो प्रमोशन परीक्षा के नतीजे जारी, 312 कर्मचारी बन गए अधिकारी

भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार की रात 9.15 बजे कर्मचारी से अधिकारी प्रमोशन परीक्षा (ई-जीरो) के नतीजे जारी की दिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Nov 22, 2018

PATRIKA

BSP ई-जीरो प्रमोशन परीक्षा के नतीजे जारी, 312 कर्मचारी बन गए अधिकारी

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार की रात 9.15 बजे कर्मचारी से अधिकारी प्रमोशन परीक्षा (ई-जीरो) के नतीजे जारी की दिए गए। परीक्षा पास करने वाले 312 कर्मचारी अब अधिकारी कहलांएगे। इस तरह वे नए कैडर में चले गए हैं। नतीजे जारी होने के साथ संयंत्र व दफ्तरों में बधाई देने व मुंह मीठा करने का सिलसिला शुरू हो गया।

930 ने दिया था इंटरव्यू
इसके साथ ही अब संयंत्र में अफसरों की संख्या २८८४ से बढ़कर ३१९६ हो गई। वहीं कर्मचारियों की संख्या १८,७५८ से घटकर १८,४४६ रह गई है। इस तरह अब संयंत्र में हर ५ कर्मचारियों के पीछे एक अधिकारी हो गए हैं। ई-जीरो प्रमोशन की लिखित परीक्षा में 3600 कर्मी शामिल हुए थे। इनमें लगभग 930 इंटरव्यू के लिए पात्र हुए।

अफसर बनने पर यह मिलेगा लाभ
बीएसपी में अफसर बनने वाले कर्मियों को 46 फीसदी पक्र्स और नाइट शिफ्ट एलाउंस १०० रुपए मिलेगा। शेष सुविधा पहले ही की तरह जारी रहेगी। वेतन समझौता के बाद उनको बड़ा लाभ मिलेगा। बेहतर मकान मिलेगा। पेंशन भी अधिकारियों की तर्ज पर रिटायर्ड होने पर मिलेगा।

मामले में है पेंच
ई-जीरो प्रमोशन जिन कर्मियों को मिला है, उनको प्रबंधन अगर वर्तमान वेतन पर ४६ फीसदी पक्र्स दे देता है, तो वे सीनियर अधिकारियों से वेतन के मामले में आगे निकल जाएंगे। इस वजह से प्रबंधन इनके लिए फॉर्मूला अपनाएगा, जिससे उनका वेतन सीनियर अधिकारियों से कम रहे। बीएसपी के पुराने कर्मियों की ग्रेच्युटी में सीलिंग नहीं है, लेकिन अफसर बनने के बाद इनके ग्रेच्युटी में सीलिंग लगेगा।

पहले छह से अधिक कर्मी पर होता था एक अधिकारी
बीएसपी में २०१५ के दौरान २२,२६६ कर्मचारी थे। वहीं इन पर ३६४० अधिकारी होते थे। इस तरह तब हर ६ से अधिक कर्मियों पर एक अधिकारी होते थे। अब इसमें कमी आ गई है।