रायपुर

पहले चरण के मतदान के बीच भाजपा के स्टार प्रचारकों का घमासान, आज आएंगे ये महारथी

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार 12 नवम्बर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
CGNews
पहले चरण के मतदान के बीच भाजपा के स्टार प्रचारकों का घमासान, आज आएंगे ये महारथी

रायपुर. जहां सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक क्षेत्र में मतदान हो रहा है उसी बीच आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर में रैली को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच पीएम मोदी का दौरा भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार 12 नवम्बर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव में 72 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए भाजपा के स्टार प्रचारक नरेन्द्र मोदी आज अंबिकापुर, बिलासपुर और महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। तीनों संभागों में कुल 55 विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा एक और स्टार प्रचारक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 1.15 बजे शिवरीनारायण, 2.15 बजे पाटन और 3.15 बजे चंपारण में आमसभा करेंगे।

इसके अलावा भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी भी आज छत्तीसगढ़ में कई आमसभाओं को संबोधित करेंगी। स्मृति ईरानी सुबह 11.10 को बसना, 12.30 बजे सरिया रायगढ़, दोपहर 2 बजे रामपुर और दोपहर 3.30 बजे पंडरिया में आमसभा करेंगी।

Published on:
12 Nov 2018 12:22 pm