14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोलिंग बूथ में आईईडी होने की मिली जानकारी तो पेड़ के नीचे बनाया मतदान केंद्र

मतदान केंद्र में नक्सलियों ने लगाया था आईईडी
2 min read
Google source verification
chhattisgarh election

पोलिंग बूथ में आईईडी होने की मिली जानकारी तो पेड़ के नीचे बनाया मतदान केंद्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच नक्सल प्रभावित सुकमा के बंडा मतदान केंद्र में नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। हालांकि, जवानों ने आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। मतदाता दलों की सुरक्षा व मतदाताओं की सुरक्षा को देखते हुए मतदान केंद्र बदल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जहां पहले मतदान केंद्र था वहां से करीब 200 मीटर दूर पेड़ के निचे शिफ्ट किया गया है। ये जानकारी सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने दी है।

घोर नक्सल प्रभावित बंडा में नक्सली दहशत के बावजूद मतदान जारी है। आईईडी मिले के बाद भी लोग बढ़ -चढ़कर मतदान दे रहे है। लोगों में काफी उत्साह जनक नजारे देखने को मिले हैं।

धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ते ही जा रही है। इस बार लोगों के उत्साह को देखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।