खल्लारी में 41.3%, महासमुंद में 19.23%, सरायपाली में 29% और बसपा में 18.33% मतदान दर्ज हुआ।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में विधानसभा की 4 सीटें है। जहां मतदान शुरू होने के 4 घंटे बाद यानि 12 बजे तक लगभग 27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इनमे से अलग अलग सीटों पर मतदान प्रतिशत अलग अलग रहा। जिसमे खल्लारी में 41.3%, महासमुंद में 19.23%, सरायपाली में 29% और बसपा में 18.33% मतदान दर्ज हुआ।
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2018 के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल एक हजार 73 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 7 लाख 87 हजार 703 मतदाता हैं। इसमें 3 लाख 91 हजार 304 पुरुष मतदाता, 3 लाख 96 हजार 106 महिला मतदाता, अन्य 21 एवं सेवा मतदाता 272 शामिल हैं।
जिले में 16 नवंबर से 28 कंपनियों के सुरक्षा बल आए हुए हैं। जिले में मतदान कराने, मतपेटी जमा करने के लिए करीब 5760 जवानों के हाथों सुरक्षा की जिम्मेदारी है। देर रात तक वाहनों की सघन चेकिंग व वीडियोग्राफी भी की जा रही है। स्थैतिक टीम भी वाहनों की चेकिंग में लगी हुई है। ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ व जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार अंतरराज्जीय व अंतर जनपदीय सीमाओं पर 16 बैस कैंप बनाए गए हैं। 21 नाके प्वाइंट बनाए गए हैं।