सुबह नौ बजे से ही आम लोगों के साथ विधायक भी मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे और लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 18 निर्वाचन क्षेत्रों में जारी है। राज्य में पहले चरण का मतदान आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और बाकी के दस निर्वाचन क्षेत्रों में यह सुबह सात बजे से चल रहा है।
सुबह नौ बजे से ही आम लोगों के साथ विधायक भी मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे और लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला। भाजपा के बीजापुर से प्रत्याशी महेश गांगड़ा सबुह करीब 9 बजे मतदान पहुंच गए, जहां मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। महेश गागड़ा भी आम लोगों के साथ लाइन में खड़े होकर उन्होंने वोट डाला। वहीं दंतेवाड़ा से कांग्रेस की प्रत्याशी देवती कर्मा ने भी वोट डाला।
आपको बतादें कि राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच, 18 सीटों में से 10 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम तीन बजे समाप्त होगा। बाकी की आठ सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिन दस सीटों पर सुबह जल्द मतदान शुरू हुआ, इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानूप्रतापपुर, कांकेर, केशकल और कोंडागांव। सभी 18 सीटें नक्सलियों का गढ़ हैं।