Chhattisgarh election
रायपुर. छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। सुरजेवाला मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ईमानदारों के नहीं लुटेरों के चौकीदार है। लुटेरों के चौकीदार की जवाबदेही संसद से सड़क तक सुनिश्चित होगी।
PM मोदी देश की जनता और राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती। रायपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार और आरएसएस से 6 सवाल पूछे है। सुरजेवाला ने नोटबंदी से हुई परेशानियों को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला किया।
नोटबंदी को लेकर मोदी, शाह और मुख्यमंत्री पर सवाल पूछते हुए कहा कि नोटबंदी से पहले सभी नेताओं और मंत्रियों ने लाखों करोड़ों की सम्पत्तियां एकत्र की। तो उसका जवाब क्या आरएसएस, अमित शाह और मोदी जी देंगे। वो इस मामले में जवाब वो सार्वजनिक क्यों नहीं करते। क्या बीजेपी और आरएसएस को नोटबन्दी की पहले से जानकारी थी.? क्या वे बताएंगे कितने की संपत्ति बीजेपी और आरएसएस ने खरीदी..?कहां की अब तक न कोई काला धन वापस आया है। फर्जी नोट को असली नोट बना कर अपने जेब मे इन्होंने रख लिया इसकी जांच होनी चाहिए।
सुरजेवाला ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम इसकी जांच करेंगे। प्रधानमंत्री घोटालों के सरंक्षक है। इसका जवाब जनता देगी। हमारी सरकार आएगी तो हम लोग नोटबंदी की जांच करेंगे।