रायपुर

जब आप अपनों के साथ खेल रहे थे होली तब इस जवान ने निभाया अपना फर्ज और हो गया शहीद

देश आज होली के रंग में रंगा हुआ है। लेकिन त्योहारों की इस मौज-मस्ती से दूर नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात जवान दुश्मनों से देश की रक्षा कर रहे हैं।

2 min read
Mar 02, 2018

रायपुर . देश आज होली के रंग में रंगा हुआ है। क्या शहर और क्या गांव हर जगह होली का रंग ही नजर आ रहा है। लोग रंगों से भरे इस त्योहार की एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लेकिन त्योहारों की इस मौज-मस्ती से दूर नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात होकर दुश्मनों से देश की रक्षा कर रहे हैं। आज रंग पर्व के दिन जवानों ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। जवानों ने एक मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं इस मुठभेड़ जवान सुशील कुमार ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक सुन्दरराज ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामेड़ और उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक सुन्दरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में बड़े नक्सली जमावड़े की जानकारी मिली थी जो पुलिस टीम पर हमला करने की योजना बना रहे थे। सूत्रों से प्राप्त इस जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जब ग्रेहाउंड्स कर्मियों के साथ जवानों ने जंगलों में नक्सलियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। और उसके बाद सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।

मिली जानकारी के अनुसार जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो घटनास्थल से एक एके 47 राइफल समेत पांच बंदूकें बरामद हुए।

मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित समूह के तेलंगाना सचिव हरिभूषण उर्फ अलियास समेत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुछ शीर्ष नेताओं और के शामिल होने की आशंका है। मरने वालों में समूह की छह महिलाएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

300 महिला पुलिस अफसरों से फोन पर गंदी बात करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, ADGP को भी बना चुका निशाना
Published on:
02 Mar 2018 06:29 pm
Also Read
View All