
नई दिल्ली। तेलंगाना पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर 300 महिला पुलिस अफसरों से फोन अश्लील बात कर परेशान करने का आरोप है। आरोपी तेलंगाना महिला पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर इंटरनेट से कॉल कर अश्लील बात करता था। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र जादौन ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने कल सुबह सब्जी मंडी इलाके से आरोपी दुर्गेश अग्रवाल (32) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस उसे पकड़ कर कल रात अपने साथ ले गई।
इंटरनेट से करता था कॉल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी दुर्गेश शादीशुदा है और 2 बच्चों का बाप है। आरोपी इंटरनेट से महिला पुलिसकर्मियों के मोबाइल नम्बर खोजता था, फिर देर रात उनसे अश्लील बातें कर उन्हें परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने पिछले दिनों तेलंगाना की एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर को कॉल करके परेशान करना शुरू कर दिया। महिला इंस्पेक्टर की शिकायत पर तेलंगाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच पड़ताल की, तो मुरैना के दुर्गेश का नाम निकलकर आया। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने उसको ट्रैक करना शुरू कर दिया, जिसके चलते पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तेलंगाना पुलिस उसे पकड़कर कल रात अपने साथ ले गई।
एडीजीपी तक को कर चुका परेशान
वहीं तेलंगाना पुलिस क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी युवक की कॉल डिटेल से पता चला कि यह जनवरी 2017 से अब तक 300 से अधिक महिला पुलिस अधिकारियों को कॉल कर चुका है। वह महिला पुलिस अधिकारियों को नंबर इंटरनेट से खोजता था और अपना नंबर छिपाने के उद्देश्य से इंटरनेट से उन्हें कॉल भी करता था। जानकारी के मुताबिक रात 12 से 3 बजे के बीच महिला पुलिस अफसरों के नंबर पर कॉल करनी शुरू करता था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक परेशान पुलिस अफसरों में तेलंगाना की एक महिला एडीजीपी भी शामिल है।
Published on:
05 Sept 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
