रायपुर

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिकारी से कांस्टेबल तक बदले, विभाग में 165 तबादलों की सूची जारी

Chhattisgarh Transfer List: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 जिला आबकारी अधिकारियों समेत 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
3 min read
Sep 16, 2026
Excise Department Transfer
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल (Photo Source- Patrika File Photo)

Excise Department Transfer: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और कार्यालयीन कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं। तबादले के बाद इन सभी को नई जगह जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Department Transfer: 12 जिला आबकारी अधिकारियों का भी ट्रांसफर

विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 12 जिला आबकारी अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। जिला स्तर पर आबकारी विभाग की गतिविधियों और प्रशासनिक कामकाज में इन अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में एक साथ 12 जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले को विभाग में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ संबंधित जिलों और कार्यालयों में जिम्मेदारियों का भी फेरबदल होगा।

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल (Photo Source- Patrika File Photo)
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल (Photo Source- Patrika File Photo)
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल (Photo Source- Patrika File Photo)
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल (Photo Source- Patrika File Photo)

57 आबकारी उप निरीक्षकों की बदली जगह

तबादला आदेश में 57 आबकारी उप निरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। आबकारी उप निरीक्षक विभाग के मैदानी अमले का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। शराब दुकानों की जांच, अवैध शराब की रोकथाम और विभागीय कार्रवाई जैसे कामों में इनकी भूमिका रहती है। इन अधिकारियों के तबादले के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में विभाग के मैदानी कामकाज की जिम्मेदारियां भी बदलेंगी।

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी नई जगह जाएंगे

फेरबदल सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा। विभाग ने 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का भी तबादला किया है। यानी आबकारी विभाग के मैदानी स्तर पर तैनात कर्मचारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा कार्यालयीन अमले में शामिल कर्मचारियों को भी नई जगह भेजा गया है। विभागीय आदेश के मुताबिक 12 क्लर्क और 14 ड्राइवर-चपरासियों के भी तबादले किए गए हैं।

District Excise Officer: एक ही आदेश में 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

इस तरह जिला आबकारी अधिकारी से लेकर मैदानी कर्मचारियों और कार्यालयीन स्टाफ तक विभाग के अलग-अलग स्तरों पर बड़े पैमाने पर पदस्थापना बदली गई है। कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल से कई जिलों और कार्यालयों में आबकारी अमले की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

Updated on:
16 Sept 2026 05:11 pm
Published on:
16 Sept 2026 04:49 pm