रायपुर

Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने 700 शिक्षकों का किया तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की सूची, देखिए नाम

Chhattisgarh Transfer List: साय सरकार ने एक साथ 700 शिक्षकों का तबादला​ किया है। तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छंटनी के बाद अंतिम शिक्षा विभाग ने अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी किया है..
less than 1 minute read
Aug 08, 2026
Chhattisgarh teachers transfer list
प्रतीकात्मक तस्वीर

Teachers Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला किया है। जारी सूची में 700 शिक्षकों का नाम है। बता दें कि लंबे समय से एक ही जगह जमे शिक्षकों का दूसरे जगह ट्रांसफर हुआ है। शिक्षा विभाग ने तबादला सूची जारी किया है। दूसरी ओर सूची जारी होने से प्रदेश के शिक्षकों में खलबली मच गई। बता दें कि स्थानांतरण के लिए तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छंटनी और परीक्षण के बाद अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

Chhattisgarh Transfer List: छटनी के बाद 700 शिक्षकों का हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण के लिए तैयार की गई शुरुआती सूची में लगभग 1,600 शिक्षक शामिल थे। विभागीय समीक्षा के बाद इस संख्या को घटाकर करीब 1,000 किया गया। इसके बाद अंतिम परीक्षण में तय मापदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले करीब 400 शिक्षकों के नाम भी हटा दिए गए। इस प्रक्रिया के बाद शेष करीब 700 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन

शिक्षक स्थानांतरण की वर्तमान प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग अब भविष्य की स्थानांतरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं तकनीक आधारित बनाने पर भी विचार कर रहा है। विभागीय स्तर पर शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था लागू करने को लेकर मंथन जारी है। यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन, आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
08 Aug 2026 04:31 pm
Published on:
08 Aug 2026 04:11 pm