रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार चाहे तो पेट्रोल में 36 और डीजल में 26 रुपए तक घटा सकती है दाम, समझिए पूरा हिसाब

Petrol diesel Price: रायपुर में पेट्रोल की कीमत में 36 और डीजल में 26 रुपए तक कम हो सकते हैं। दरअसल हर लीटर में टैक्स की बड़ी हिस्सेदारी है। आइए जानते हैं पेट्रोल डीजल में लगने वाले टैक्स का पूरा हिसाब..
2 min read
May 26, 2026
Petrol Diesel
Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल (photo-patrika)

Chhattisgarh Petrol Diesel Price: अजय रघुवंशी. राजधानी समेत प्रदेशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का बड़ा हिस्सा टैक्स और अतिरिक्त सेस की वजह से आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। मौजूदा दरों के हिसाब से 108 रुपए प्रति लीटर बिक रहे पेट्रोल में करीब 36 रुपए सिर्फ टैक्स और शुल्क के रूप में शामिल हैं, जबकि डीजल में यह हिस्सेदारी 26 रुपए तक पहुंच रही है।

Today Petrol diesel Price: उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा सीधा असर

प्रदेश में पेट्रोल पर 24 फीसदी और डीजल पर 23 फीसदी वैट लगने के साथ ही प्रति लीटर पेट्रोल पर 2 रुपए और डीजल पर 1 रुपए अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल पर करीब 4 रुपए और डीजल पर 2.55 रुपए डीलर कमीशन भी कीमत में जुड़ रहा है। नतीजा यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार या बेस प्राइस में बदलाव के साथ-साथ टैक्स और स्थानीय सेस का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। 15 मई से लेकर अब तक पेट्रोल में 7.61 रुपए और डीजल में 7.79 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

ट्रांसपोर्टिंग भाड़े में दिख सकता है असर

जानकारों के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टिंग लागत पर साफ दिखाई दे सकता है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पडऩे की आशंका है। प्रदेश में दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में किराना, फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों का आयात होता है, वहीं प्रदेश से भी कई कृषि और खाद्य उत्पाद बाहर भेजे जाते हैं। ऐसे में माल ढुलाई महंगी होने पर थोक बाजार से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

वस्तुओं की कीमतों पर असर

कारोबारियों का कहना है कि डीजल के दाम बढऩे से ट्रकों और मालवाहनों का खर्च बढ़ता है, जिसका असर धीरे-धीरे जरूरी वस्तुओं की कीमतों में नजर आने लगता है। खासकर किराना, हरी सब्जियों, फलों और दूध जैसी रोजाना इस्तेमाल की चीजों में इसका असर सबसे पहले दिख सकता है।

ऐसे समझें-

वर्तमान में पेट्रोल की कीमतें-108.06 रुपए

वर्तमान में डीजल की कीमतें- 101.32 रुपए

पेट्रोल में वैट- 24 प्रतिशत व 2 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क

पेट्रोल में वैट- 26.06 रुपए, 2 रुपए अतिरिक्त शुक्ल- 28.06 रुपए

डीजल में वैट- 23 प्रतिशत व 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क

डीजल में वैट- 23.30 रुपए, 1 रुपए अतिरिक्त शुल्क 24.30 रुपए

पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी- 3 रुपए

डीजल में एक्साइज ड्यूटी- 0

डीलर-2.55 रुपए डीलर कमीशन

पेट्रोल-4.00 रुपए डीलर कमीशन

ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा- अलग से

(नोट- 27 मार्च 2026 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए और डीजल में यह ड्यूटी 10 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया है।)

अलग-अलग तारीखों पर इस तरह बढ़ी कीमतें

तारीख-पेट्रोल-डीजल

15 मई- 3.11-3.16

19 मई- 90 पैसा-96 पैसा

23 मई-90 पैसा-96 पैसा

25 मई- 2.70-2.71

नोट- अब तक पेट्रोल- 7.61 रुपए, डीजल- 7.7 रुपए की वृद्धि

Updated on:
26 May 2026 01:09 pm
Published on:
26 May 2026 01:08 pm