रायपुर

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी होगी तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Sep 24, 2026
CG Weather News
रायपुर में बारिश के बाद की तस्वीर (Photo Patrik)

CG Weather News: प्रदेश में बुधवार को रायपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। 24 व 25 सितंबर को भी भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज पानी गिरा है। प्रदेश में अब तक 1049.9 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य से केवल 6 फीसदी कम है इसलिए इसे सामान्य माना जाता है। रायपुर जिले में 1127.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में जिलों का हाल

पिछले 24 घंटे में करपावंड में 8, मैनपुर में 7, बड़े राजपुर, फरसगांव में 6, कोंटा, माकड़ी में 5, ताेंगपाल, केशकाल, छिंदगढ़, नगरी, छुरा, धनोरा, गरियाबंद में 4-4 सेमी पानी गिरा। इसी तरह सुकमा, बेलरगांव, अमलीपदर, सरोना, कोंडागांव, नरहरपुर, तोकापाल, बीजापुर, जगदलपुर, कांकेर, नानगुर, बस्तर, अंतागढ़, गुरुर, छोटेडोंगर, दरभा, धमतरी, बलौदा, कोमाखान, कुकरेल, बलौदा, चारामा व दोरनापाल में 3-3 सेमी पानी बरस गया। कई स्थानों पर एक से दो सेमी पानी गिरा। रायपुर शहर में 15.3 मिमी वर्षा हुई। प्रदेश के 5 जिले कवर्धा, बेमेतरा, सरगुजा, कांकेर व जशपुर जिले में सामान्य से कम पानी गिरा है। ये जिले रैनशेडो एरिया में आता है। दरअसल जब मानसूनी हवाओं को पहाड़ रोक देता है तो वहां बारिश नहीं होती। इसे रैनशेडो कहा जाता है। इन जिलों में धान की फसल प्रभावित हुई है।

बेमेतरा-बालोद और दुर्गूकोंदल में आकाशीय बिजली से महिला समेत 4 की मौत

प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। बेमेतरा बेरला थाना अंतर्गत ग्राम कुसमी के निकट आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। बारिश के बाद दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे कि अचानक आकाशी बिजली के चपेट में आ गए फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बालोद जिले के ग्राम पथराटोला में महिला खेत में काम कर रही थी तभी अचानक तेज गरज -चमक के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरने से महिला की खेत पर ही मौत हो गई।

दो महिला बुरी तरह से घायल

वही इस घटना में दो महिला बुरी तरह से घायल हो गई।जिसका उपचार शासकीय अस्पताल में जारी है। तीसरी घटना कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल में आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम गुड़फेल निवासी रामसिंह मंडावी( 52) की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रामसिंह मंडावी अपने खेत खेती कार्य करने गये थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। और आकाशीय बिजली जामुन पेड़ के नीचे गिरी जिससे पेड़ के नीचे बैठे रामसिंह मंडावी की मौके पर मौत हो गई।

प्रदेश में सबसे ज्यादा

बारिश वाले 5 जिले
जिला बारिश ज्यादा

बमलरापुर 1501.7 55
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 1135.8 25

मुंगेली 1124 22
रायपुर 1127.6 14

बलौदाबाजार 1005 11
(बारिश मिमी में, ज्यादा फीसदी में)

Updated on:
24 Sept 2026 09:35 am
Published on:
24 Sept 2026 09:34 am