
CG New Excise Policy: राज्य सरकार ने आबकारी से जुड़े पुराने नियमों में अहम संशोधन करते हुए उन्हें और सख्त बना दिया है। नए प्रावधानों के तहत शराब से जुड़े कारोबार, लाइसेंस प्रक्रिया और संचालन के नियमों को स्पष्ट और कड़ा किया गया है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जारी आदेश के अनुसार, अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर 50 हजार से लेकर 5 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, छोटे मामलों में भी एक हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक का अर्थ दंड लगाया जा सकता है। सरकार ने अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के अधिक अधिकार भी दिए हैं।
आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ देशी स्पिरिट नियम 1995 में संशोधन किया है। नियमों के मुताबिक देशी मदिरा के लिए दुकानों की ओर से मांग आने पर सप्लाई में बार-बार लेटलतीफी पर भी पांच लाख तक जुर्माना लग सकता है। इस संबंध में नियमों में कड़ाई बरती गई है। वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र सिंह भारद्वाज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
आबकारी राजस्व में 33% की रिकॉर्ड वृद्धि, जिले में मदिरा बिक्री व्यवस्था मजबूत- जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग को इस अवधि में कुल 427.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 33.04 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि न केवल विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है… पूरी खबर पढ़े
मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! देशी शराब के दाम जस के तस, बियर की कीमत बढ़ी- छत्तीसगढ़ में शराब उपभोक्ताओं के लिए इस बार की नई आबकारी दरें कई मायनों में अहम बदलाव लेकर आई हैं। राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के तहत जहां एक ओर महंगी विदेशी शराब (इम्पोर्टेड और प्रीमियम ब्रांड्स) की कीमतों में उल्लेखनीय कमी की गई है, वहीं दूसरी ओर बियर और कुछ मिड-रेंज शराब ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं… पूरी खबर पढ़े
शराब घोटाले में बड़ा एक्शन! 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप- पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दे दी है...पूरी खबर पढ़े