1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2027 में कब होगी कौन सी परीक्षा? CGSSB ने जारी किया कैलेंडर, TET-SET की तारीखें भी घोषित

CG Vyapam Exam Calendar: CGSSB ने 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें भर्ती, प्रवेश परीक्षाओं के साथ TET और SET की संभावित तारीखें भी शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
CGSSB Exam Calendar 2027

CGSSB Exam Calendar 2027: UPSC की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर(photo-patrika)

CGSSB Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के साथ-साथ अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की संभावित तिथियां भी निर्धारित की गई हैं। कैलेंडर जारी होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पूरे साल की परीक्षा योजना पहले से बनाने में मदद मिलेगी।

Chhattisgarh Exam Calendar: UPSC की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल ने UPSC की तर्ज पर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। इससे अभ्यर्थियों को विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी पहले से मिल सकेगी। परीक्षा कैलेंडर के आधार पर उम्मीदवार अपनी तैयारी और टाइम मैनेजमेंट की बेहतर योजना बना सकेंगे।

व्यापम का नाम बदलने के बाद पहला कैलेंडर

गौरतलब है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल किया गया है। इसके बाद यह मंडल का पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। कैलेंडर में भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

भर्ती से लेकर प्रवेश परीक्षाओं तक का शेड्यूल

2027 के कैलेंडर में अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और पात्रता परीक्षाओं को जगह दी गई है। इनमें TET और SET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शामिल हैं। इससे सरकारी नौकरी और शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम को लेकर पहले से स्पष्टता मिलेगी।

2027 में इन तारीखों पर होंगी प्रमुख परीक्षाएं

  • 10 जनवरी – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 14 मार्च – समूह-1 की परीक्षा
  • 4 अप्रैल – समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 18 अप्रैल – समूह-3 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 2 मई– PPT और Pre B.Ed
  • 9 मई – PET और Pre M.Sc Nursing
  • 23 मई – PPHT और Pre Post Basic Nursing
  • 30 मई – Pre D.El.Ed
  • 6 जून – Pre MCA और Pre B.Sc Nursing
  • 13 जून – PAT / PVPT
  • 11 जुलाई– समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 25 जुलाई – समूह-5 की परीक्षा
  • 29 अगस्त– समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 19 सितंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 26 सितंबर – TET
  • 3 अक्टूबर – SET
  • 17 अक्टूबर – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 21 नवंबर – समूह-7 की परीक्षा
  • 28 नवंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 12 दिसंबर– समूह-4 की परीक्षा
  • 19 दिसंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित

अभ्यर्थियों को मिलेगी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद

वार्षिक कैलेंडर जारी होने से अभ्यर्थी आगामी परीक्षाओं के लिए सिलेबस, रिवीजन और मॉक टेस्ट की तैयारी को समय के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे। हालांकि, कैलेंडर में दी गई तिथियां परीक्षा की परिस्थितियों के अनुसार आगे बदली भी जा सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अंतिम सूचना और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।