1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमतरी में चलती स्कूल बस में लगी आग! 25 बच्चों समेत 28 लोगों की बाल-बाल बची जान

Dhamtari School Bus Fire: धमतरी में चलती स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 25 बच्चों समेत 28 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल और 112 की टीम ने आग पर काबू पाया।
2 min read
Google source verification
Dhamtari School Bus Fire

Dhamtari School Bus Fire:धमतरी में चलती स्कूल बस में लगी आग! (photo-patrika)

Dhamtari School Bus Fire: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को स्कूली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय बस में 25 बच्चों, एक शिक्षक, ड्राइवर और हेल्पर समेत कुल 28 लोग सवार थे। बस से अचानक धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस रोक दी। इसके बाद सभी बच्चों और शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल और 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में सभी सुरक्षित हैं।

School Bus Fire: अचानक निकलने लगा धुआं

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास की बताई जा रही है। बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। बस में धुआं देखकर बच्चों और शिक्षक के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

चालक ने सूझबूझ से बचाई जान

धुआं निकलता देख बस चालक ने तत्काल बस रोक दी। इसके बाद बिना देरी किए बस में सवार सभी बच्चों और शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में बस में आग फैल गई, लेकिन समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

दमकल और 112 की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया। आग पूरी तरह बुझा दी गई। हादसे में किसी बच्चे या शिक्षक के घायल होने की सूचना नहीं है।

दूसरी बस से बच्चों को पहुंचाया स्कूल

बताया जा रहा है कि यह बस विद्या कुंज स्कूल की है। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षक को दूसरी बस की मदद से स्कूल पहुंचाया गया। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बस में आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।