रायपुर

अपने जीभ में शहद रख चाटने कहता था यह बाबा, छात्रा ने रो-रो कर बताई आपबीती

आपको बता दें कि इस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक छात्रा ने Falahari Baba के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 4:11 PM IST
Falahari Baba

रायपुर. राजस्थान के अलवर के रहने वाले फलाहारी बाबा के खिलाफ एक और चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। ढोंगी बाबा अपके आश्रम के सीक्रेट कमरे में ले जाकर लड़कियों के साथ घिनौनी हरकतों को अंजाम देता था। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक छात्रा ने Falahari Baba के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

जीभ में शहद रख करता था ये काम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फलाहारी बाबा ने अपने आश्रम में महिलाओं और लड़कियों के इलाज के लिए एक अलग से सीक्रेट रूम बनाया है। यहां लड़कियों को अकेले में ले जाकर बाबा अपने जीभ में शहद रखता था फिर उसे चाटने को कहता। इधर बिलासपुर की छात्रा ने फलाहारी बाबा के खिलाफ बंद कमरे में लेकर उसके साथ एक नहीं बार-बार घिनौनी हरकतों को अंजाम देने की बताई है।

बिलखते हुए छात्रा ने बताई आप बीती
दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता ने बाबा फलाहार को लेकर बिलासपुर पुलिस को बयान दिया है कि उसका परिवार लंबे समय से बाबा का भक्त है। उसका बचपन से ही बाबा के यहां आना जाना है। बाबा ने उसे बचपन में गोद में खिलाया है लेकिन अब उसके साथ ही दरिंदगी की है।

युवती का कहना है कि जुलाई 2017 में कॉलेज से 3 हजार रुपए छत्रवृत्ति मिली थी। परिजनों ने उसे जयपुर के पास स्थित अलवर में फलाहारी बाबा के आश्रम में राशि चढ़ाने के लिए कहा था। युवती 7 अगस्त रक्षाबंधन के दिन जयपुर से अलवर पहुंची थी। उसने फलाहारी बाबा के मुलाकात कर आश्रम में 3 हजार रुपए चढ़ावा चढ़ा दिया था। फलाहारी बाबा ने युवती को चन्द्रग्रहण होने का हवाला देकर उसे आश्रम में रूकने और दूसरे दिन जयपुर जाने की बात की थी। शाम करीब 7 बजे फलाहारी बाबा ने उसे परिजनों का हालचाल पूछने के लिए अपने कमरे में बुलवाया था। फलाहारी बाबा ने चन्द्रग्रहण का हवाला देते हुए अपने शिष्यों को नहाने के लिए भेज दिया था। बाबा ने युवती से परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Updated on:
22 Sep 2017, 4:11 PM IST
Published on: