रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी एक विधि छात्रा से यौन शोषण के मामले में फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस में रिपोर्ट के बाद गुरुवार को पीडि़ता अपने परिजनों के साथ अलवर पहुंची और पुलिस में 161 के बयान दर्ज कराए। उधर, आरोप लगने के बाद से फलाहारी बाबा अस्पताल में भर्ती हैं।