27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
ये हैं छत्तीसगढ़ के गेड़ी वाले बाबा, 75 वर्ष की उम्र में भी युवा जैसा जोश
Play video

ये हैं छत्तीसगढ़ के गेड़ी वाले बाबा, 75 वर्ष की उम्र में भी युवा जैसा जोश

आज पूरे देश में बाबाओं के कृत्य को लेकर बात हो रही है। चाहे वो सामाजिक क्षेत्र हो या अध्यात्म। सभी क्षेत्रों में बाबाओं का परचम लहरा रहा है।
Google source verification

रायपुर. आज पूरे देश में बाबाओं के कृत्य को लेकर बात हो रही है। चाहे वो सामाजिक क्षेत्र हो या अध्यात्म। सभी क्षेत्रों में बाबाओं का परचम लहरा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसे ही बाबा हैं, जो गेड़ी वाले बाबा के नाम से मशहूर हैं। बाबा का मूलत: नाम छन्नूलाल बघेल है, लेकिन उन्हें गेड़ी कला में नंबर वन सूची में महारथ हासिल है। वे भिलाई स्टील प्लांट के ग्राम पंचदेवरी के रहने वाले हैं। इस कला के प्रचार के लिए वर्ष भर घूमते रहते हैं। बता दें कि गेड़ी नृत्य कला प्रदेश के कई जिलों में प्रचलित है। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी उनके गेड़ी नृत्य को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। छन्नूलाल पत्नी समेत 5 बेटे-बहू, 6 पोते और 6 पोतियोंं के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि अगर वह गेड़ी नृत्य नहीं करेंगे तो बीमार पड़ जाएंंगे। 75 वर्षीय चंदूलाल हर मौसम में जोश-खरोश के साथ प्रदेश के कई जिलों में घूम-घूमकर अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने का प्रयास करते हैं।