11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजगार मेला : 594 युवाओं का कम्पनियों ने किया चयन

कंपनियों ने साक्षात्कार कर मौके पर ही 594 युवाओं का चयन किया। इस शिविर में कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर में निजी क्षेत्र के 18 संस्थान 958 रिक्तियों के लिए आए।

2 min read
Google source verification
जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय की ओर से शुक्रवार को रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कौशल, रोजगार, उद्यमिता शिविर लगाया गया।

इसमें कंपनियों ने साक्षात्कार कर मौके पर ही 594 युवाओं का चयन किया। इस शिविर में कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर में निजी क्षेत्र के 18 संस्थान 958 रिक्तियों के लिए आए।

इस दौरान करीब 2500 युवाओं ने शिविर में उपयोगी जानकारी ली और साक्षात्कार दिए। शिविर में मैसर्स हैवल्स इंडिया लिमिटेड नीमराणा, अशोक लीलैंड, एमआईए, सिगवर्ग भिवाड़ी सहित अन्य नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार से योग्य बेरोजगारों की भर्ती की।

प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन

शिविर में आरएसएलडीसी की करीब छह इकाइयों ने 323 बेरोजगारों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया। पेस आतिथ्य प्रशिक्षण केन्द्र पिलानी ने भी 118 युवाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया।

अलवर की पुरुष आईटीआई ने भी 15 आशार्थियों को अप्रेन्टश के लिए आवेदन पत्र भरवाए। अल्पसंख्यक विभाग ने भी 15 आशार्थियों को विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाए।

हर माह की 22 तारीख को लगेगा शिविर

जिला रोजगार अधिकारी डॉ. तृप्ति जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार अब अलवर जिले में प्रत्येक माह की 22 तारीख को रोजगार शिविर लगाया जाएगा। इसमें युवाओं को काम दिलाने के साथ -साथ उनको कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

एक अभ्यर्थी ने किया विवाद

शिविर में एक युवक दस्तावेज लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि वह साक्षात्कार से नौकरी पाना चाहता है, लेकिन उसकी बहस सुन कम्पनियों के प्रतिनिधि परेशान हो गए।

जब रोजगार अधिकारी ने तीन साल बाद नवीनीकरण के लिए आने का कारण पूछा तो उसने तीन साल से बीमार होने तथा पागलपन की बीमारी से ग्रसित होना बताया। इस पर उसे काफी समझाइश के बाद कार्यालय से बाहर निकाला गया।
The selection of companies was 594 youth


















कद छोटा पर हौंसला बड़ा


शिविर में माचाड़ी निवासी जगदीश भी अपने दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए पहुंचा। उसका कद करीब ढाई फीट था। युवक का कहना था कि उसकी रुचि सुरक्षा गार्ड बनने में है, वह इसी के लिए साक्षात्कार देगा।

हालांकि, सुरक्षा गार्ड की भर्ती करने वाली कम्पनियों का कहना था कि उसकी लंबाई कम है, इसलिए उसका चयन नहीं हो सकता। युवक को काफी समझाइश के बाद शिविर से बाहर किया गया। इस युवक की जिद के चलते शिविर में काफी भीड़ जमा हो गई।