रायपुर में चोरी का एक एेसा वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर सूनेपन का फायदा उठाकर मंदिर से साईं बाबा मुकुट चुराकर फरार हो गया।
रायपुर . गलत काम करने वालों के हौंसले इतने बुलंद होते हैं कि वे इंसानों से तो क्या भगवान से भी नहीं डरते हैं। खासकर चोरों को तो गलत काम करते वक्त भगवान का जरा भी डर नहीं रह गया है, इसका जीता-जागता उदाहरण इस वीडियो में देखा जा सकता है। दरअसल, रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत शीतला मंदिर परिसर के साई मंदिर में ही चोर साईं भगवान का मुकुट चोरी करके ले गया।
इस वीडियो में साफ देख आप सकते हैं कि किस तरह चोर मंदिर परिसर में सूनेपन का फायदा उठाकर साईं मंदिर में घुस आया। फिर हल्का सा परदा लगाया, जिससे कोई चोरी करते उसे देख न लें। फिर आरोपी मंदिर में विराजमान साईं बाबा की मूर्ति के सिर से मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। साईं बाबा की मूर्ति से मुकुट चुराता हुआ चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। चोर ने बड़ी ही चालाकी से 2 से 3 मिनट के अंदर ये चोरी की। चोर इतना शातिर था कि उसने ये चोरी दोपहर में की।
थोड़ी देर बाद मंदिर का पुजारी जब अंदर आया तो देखा कि साईं बाबा के सिर पर मुकुट गायब था। इसके बाद पुजारी ने तुरंत इस घटना की जानकारी टिकरापारा थापा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद परिसर व सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी करते हुए चोर का पता चल गया। इसके बाद तुरंत हरकत में आई टिकरापारा पुलिस ने आरोपी सुभम पांडे पिता रवि प्रकाश पांडे को चौरसिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ मुकुट पर बरामद कर लिया।