9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली मनाकर लौटे इंजीनियर साहब को लगा तगड़ा झटका, जब देखा घर का टूटा ताला

दिवाली मनाकर लौटे इंजीनियर साहब को उस वक्त तगड़ा झटका जब उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी से कैश और जेवर गायब हैं।

2 min read
Google source verification
theft

दिवाली मनाकर लौटे इंजीनियर साहब को लगा तगड़ा झटका, जब देखा घर का टूटा ताला

रायपुर . दिवाली मनाकर लौटे इंजीनियर साहब को उस वक्त तगड़ा झटका जब उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी से कैश और जेवर गायब हैं।

राजधानी रायपुर के डंगनिया के एक सूने मकान में चोर हाथ साफ कर गए। इंजीनियर अजय कुमार दीवान के मकान में चोर सोने के आभूषण और नगदी ले उड़े। बताया जा रहा है कि वारदात 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Read More : रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, छोटे ने बड़े भाई तो बड़े भाई ने छोटी बहन की कर दी हत्या

दरअसल मामला डंगनिया स्थित शांति विहार कॉलोनी की है, जहां रायगढ़ पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ अजय कुमार दीवान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। चोरों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब अजय दिवाली मनाने अपने गांव गए थे।

Read More : दोनों हाथों में उंगलियां व पैर के बगैर भी हौसला है बुलंद, की-बोर्ड चलाते देख आप भी रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया चोर 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात सूने मकान में घुसे। मकान के एक कमरे में रखे अलमारी में लगे लॉक को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

Read More :अंतिम-संस्कार में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 9 लोगों के साथ हो गई ये अनहोनी

चोरी की वारदात के बारे में इंजीनियर अजय दीवान को सूचना पड़ोसियों के जरिए मिली। इसके बाद अजय दीवान ने घटना की जानकारी डीडीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी इस वारदात खुलासा किया जाएगा।

बतादें कि त्योहारी सीजन आते ही चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। अमूमन त्योहार मनाने शहरों में बने मकान में ताला लगाकर लोग अपने घर चले जाते हैं। चोर गिरोह इसी का फायदा उठाते हैं और चोरी की वादात को अंजाम देते हैं।