
सीहोर/आष्टा। पांच दिन पहले कार से अपने घर जा रहे साफ्टवेयर इंजीनियर को लूटने वाले बदमाशों को सिद्दीकगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया पूरा भी सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार देवास जिला थाना हाट पिपलिया के गांव टप्पा निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर जयपाल सिंह (29) पिता राजेंद्र सिंह 17 अक्टूबर की रात साढ़े 9 बजे मारूती कार से अपने घर जा रहा था। सिद्दीकगंज के टीबूपुरा के पहले रोड पर तीन बदमाश आए और उसकी कार को रूकवा दिया था। कार रोकते ही बदमाशों ने इंजीनियर के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की थी।
इसके बाद उसकी गाड़ी में रखा लैपटॉप, मोबाइल और पर्स में रखा पेन कार्ड, आधार कार्ड तथा नकदी २५० और बैग में रखे कपड़े लूटकर ले गए थे। लूट के शिकार हुए इंजीनियर ने सिद्दीकगंज थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी आप बीती बताते हुए मामला कायम कराया था। पुलिस ने लूट का प्रकरण कायम कर जांच में लिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए एक टीम गठित की और मामले की जांच में जुट गई।
आरोपी को पकडऩे गठित की टीम: सूचना मिलने पर एसपी ने भी मौक पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और लूटे गए माल को बरामद करने एक टीम का गठन किया था। टीम ने हुलिया और सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने बाटपुरा उमरदड़ निवासी प्रकाश (३०) बिहारीलाल बंजारा, भीम सिंह (२५) पिता गंगाराम बंजारा टीबूपुरा और इंद्रानगर कॉलोनी सिद्दीकगंज निवासी नितेश कुमार (३४) पिता आत्माराम मालवीय को पकड़ा। पूछताछ की तो तीनों ने गुनाह कबूल लिया। उनके पास से लूटा गया पूरा सामान भी बरामद किया है। वहीं वारदात में उपयोग बाइक को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में सिद्दीकगंज थाना प्रभारी आरएस चौहान, उप निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, ठाकुर प्रसाद, आरक्षक पतिराम पाटिल, पीरूलाल, महेश कुमार का सहयोग रहा।
Published on:
22 Oct 2017 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
