रायपुर

शरीर में दर्द और थकान का इलाज कराने महिला पहुंची डॉक्टर के पास, ऐसा इंजेक्शन लगाया कि हो गई मौत

Chhattisgarh News: पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा झोलाछाप डॉक्टरों की जांच।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2019, 11:44 PM IST
शरीर में दर्द और थकान का इलाज कराने महिला पहुंची डॉक्टर के पास, ऐसा इंजेक्शन लगाया कि हो गई मौत
शरीर में दर्द और थकान का इलाज कराने महिला पहुंची डॉक्टर के पास, ऐसा इंजेक्शन लगाया कि हो गई मौत

Chhattisgarh News: रायपुर . उरला इलाके में एक महिला को शरीर में हल्का दर्द और थकान महसूस हो रही थी। परिजन मोहल्ले के एक झोलाछाप डॉक्टर (Doctor) के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही की शिकायत की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक उरला बस्ती निवासी सीता धृतलहरे (28) को शनिवार को थकान और शरीर में दर्द हो रहा था। परिजन उसे मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर वरनदास के पास ले गए। डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया। इससे महिला की स्थिति और बिगडऩे लगी। ज्यादा सेहत बिगडऩे पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इसकी शिकायत उरला थाने में की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्वास्थ्य विभाग नहीं करता जांच
शहर के कई हिस्सों में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। कई लोगों के पास चिकित्सा करने, इंजेक्शन व दवा लिखने के लिए अनिवार्य डिग्री नहीं है। इसके बाद भी डॉक्टरी का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इसके चलते कई लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
16 Sep 2019, 11:44 PM IST
Published on: