Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के आए नतीजे में 8 किन्नर पुलिस आरक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। इस परिणाम से ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी की लहर है..
Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम आ गए है। जिसमें 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार पुलिस आरक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। इस नतीजे से राज्य ने सामाजिक समावेशन और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का चयन वर्ष 2024 की भर्ती प्रक्रिया और 2025 में आयोजित शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिली है।
चयनित उम्मीदवारों में भूमि मानिकपुरी, खुशी ध्रुव, संजना ध्रुव, रानू यादव, पवित्रा चंद्रवंशी, लक्ष्मी साहू, अप्सरा जायसवाल और सुभी यादव शामिल हैं। ये उम्मीदवार रायपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा और कांकेर सहित विभिन्न जिलों से हैं। सामाजिक चुनौतियों, अस्वीकार्यता और अनेक व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद इन सभी ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
यह उपलब्धि केवल रोजगार प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय की बढ़ती भागीदारी, सम्मान और स्वीकार्यता का सशक्त संदेश भी देती है। ( Chhattisgarh Police ) पुलिस विभाग जैसे जिम्मेदार क्षेत्र में उनकी नियुक्ति राज्य में समान अवसर आधारित शासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी। इस सफलता में समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग द्वारा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण, आवागमन सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में निरंतर सहयोग मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह चयन एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है। यह सफलता आने वाले समय में अनेक ट्रांसजेंडर युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह संदेश देगी कि प्रतिभा, परिश्रम और अवसर मिल जाएं तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं से खिलवाड़, जिम्मेदारों पर अब तक कोई एक्शन नहीं, केवल एफआईआर तक कार्रवाई
प्रदेश में परीक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। चयन परीक्षाओं में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब स्कूली परीक्षा में भी पर्चा लीक के रूप में अव्यवस्था उजागर हुई है। इससे पहले एसएससी, पीएससी, व्यापमं की परीक्षाओं में कभी पर्चा लीक तो कभी दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने जैसी गड़बडि़यां उजागर हो चुकी हैं… पढ़ें पूरी खबर