रायपुर

खाकी हुई दागदार: विसर्जन से लौट रही महिला से आरक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

राजधानी में एक आरक्षक ने छत्तीसगढ़ पुलिस को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है।

less than 1 minute read
Oct 09, 2019
खाकी हुई दागदार: विसर्जन से लौट रही महिला से आरक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

रायपुर. पुरानी बस्ती इलाके में एक आरक्षक ने महिलाओं से छेड़खानी की। इसकी शिकायत मिलने पर आरक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरक्षक अपनी पत्नी के घर आया था। पुलिस के मुताबिक लिली चौक लोहारपारा निवासी महिलाएं मंगलवार की रात दुर्गा विसर्जन से लौट रहीं थी।

इसी दौरान रास्ते में महासमुंद में पदस्थ आरक्षक मोहन साहू अपनी कार से जा रहा था। मोहल्ले की महिलाओं को देखकर वह कार रिवर्स किया। इसके बाद एक महिला के पास पहुंचा और उससे छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया, तो उनकी मदद के लिए दूसरी महिलाएं आईं।

आरोपी ने उन महिलाओं से भी गाली-गलौज की। इससे आसपास के लोग नाराज हो गए। और आरक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे पुरानी बस्ती थाने ले गए। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर मोहल्ले वालों ने देर रात पुरानी बस्ती थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर किया।

Published on:
09 Oct 2019 09:57 pm
Also Read
View All