रायपुर

Coaching Fees: पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में 50% तक की छूट, छत्तीसगढ़ के 6 शहरो में मिलेगी सुविधा

Coaching Fees: पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 50% तक फीस छूट मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 3:58 PM IST
Coaching Fees
पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग संस्थाओं में 50 प्रतिशत तक छूट(Photo AI Image )

Coaching Fees in Chhattisgarh: पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 30 से 50 प्रतिशत तक फीस में छूट मिलेगी। प्रभारी डीजीपी एवं जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में कोचिंग संचालकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने छूट देने पर सहमति जताई है। प्रभारी डीजीपी ने बताया कि इस पहल से कर्मचारियों के बच्चों को संस्थाओं में कोचिंग फीस से राहत मिलेगी। यह सुविधा रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर स्थित कोचिंग संस्थाओं में उपलब्ध कराई गई है।

छह शहरों में मिलेगी सुविधा

इस पहल के तहत प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में संचालित कोचिंग संस्थानों में पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को रियायत का लाभ मिल सकेगा। इनमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर शामिल हैं। इन शहरों में उपलब्ध कोचिंग संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कम फीस में कर सकेंगे।

आईआईटी और मेडिकल की तैयारी में मिलेगी मदद

आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय तक कोचिंग लेनी पड़ती है। निजी संस्थानों की फीस कई बार परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बन जाती है। ऐसे में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट मिलने से कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Updated on:
21 Nov 2026, 3:58 PM IST
Published on: