
Chhattisgarh Transfer News: शैक्षणिक सत्र शरू होने से पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों एवं प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसमें रायपुर के डीईओ भी बदल दिए गए हैं। रायपुर डीईओ को डीपीआई में प्रभारी उप संचालक पद पर पदस्थ किया गया है। अब डीपीआई के सहायक संचालक एमजी सतीश कुमार को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर बनाया गया है। ऐसे ही डीपीआई की सहायक संचालक इंदिरा गांधी की सहायक जिला परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा रायपुर में वापसी हुई है। इंदिरा गांधी पहले यहीं पदस्थ थीं।
विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, बीएल देवांगन को प्रभारी डीईओ महासमुंद, हिमांशु भारती को प्रभारी उप संचालक डीपीआई, एमजी सतीश को प्रभारी डीईओ रायपुर, विजय कुमार मांडे को प्रभारी डीईओ सक्ती, रामेश्वर जायसवाल को प्रभारी डीईओ बिलासपुर, रविकांत यादव को प्रभारी डीईओ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरपुर, जितेंद्र गुप्ता को प्रभारी डीईओ कोरिया, संदीप शर्मा को प्रभारी डीईओ बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़ का प्रभारी डीईओ बनाया गया है।
इसी तरह डाॅ. के. वेंकट राव को प्रभारी उप संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग, राजेश चंद्राकर को प्रभारी डीईओ गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को प्रभारी डीईओ धमतरी, गेंदराम चतुर्वेदी को प्राचार्य दाढ़ी स्कूल बेमेतरा, दीपक दुबे को प्रभारी डीईओ बालोद, अभय जायसवाल को प्रभारी डीईओ बेमेतरा, लखन लाल धनेलिया को सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, राजकुमार कठौते को सहायक संचालक योजना कार्यालय बस्तर।
राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी डीईओ बीजापुर, महेंद्र नाथ पांडे को प्रभारी डीईओ नारायणपुर, नवीन कुमार यादव को सहायक संचालक डीपीआई में पदस्थ करते हुए मंत्री के निजी स्थापना में संलग्न, सतीश माहेश्वरी को सहायक संचालक डीपीआई, रमाकांत देवांगन को सहायक संचालक डीपीआई, इंदिरा गांधी को सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रायपुर, एसएस कोमरे को सहायक संचालक डीपीआई और हिमांशु मिश्रा को प्रभारी उप संचालक डीपीआई में पदस्थ किया गया है। साथ ही प्रभारी डीईओ रहे अशोक कुमार पटेल, जगजीत धीर और आरपी मिरे को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी पदस्थापना डायरेक्टर डीपीआई के द्वारा किया जाएगा।