रायपुर

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश

Chhattisgarh Weather: मौसम का हाल एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। लोगों को अब भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। वहीं अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 8:39 AM IST
Chhattisgarh Weather: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश

Chhattisgarh Weather: द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Chhattisgarh Weather: राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री

पिछले हफ्ते बदले हुए मौसम में उत्तर छत्तीसगढ़ व दक्षिण के कुछ स्थान बारिश से तर हो गए थे। जमकर ओले भी बरसे थे, लेकिन इस बार ऐसी संभावना नहीं है। एक सप्ताह में तीसरी बार रायपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा तप रहा है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ही ज्यादा है।

पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ज्यादा

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तापमान 27 डिग्री को पार गया था, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान था। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी गर्मी पड़ रही है और पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान कहीं सामान्य तो कहीं ज्यादा है।

तापमान में नहीं होंगे कोई विशेष बदलाव

Chhattisgarh Weather: अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 14 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी।

Updated on:
1 Apr 2025, 8:39 AM IST
Published on: