31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं जमकर हो रही बारिश.. तो कहीं पड़ा सूखा, जानें अपडेट…

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 7 Sep 2024, 11:44 AM IST

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather: राजधानी में शुक्रवार को दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। यही स्थिति गुरुवार को भी थी। बीती रात 33 मिमी पानी बरस गया। ये बारिश लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज हुआ है। पेंशनबाड़ा, लालपुर व पचपेड़ीनाका एरिया में अच्छी बारिश हुई है। जबकि, आमानाका, टाटीबंध, कोटा, डीडीनगर एरिया में बूंदभर पानी नहीं गिरा तेज गर्जना के साथ बिजली भी कड़क रही थी।

Chhattisgarh Weather: मानसून समय रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर को राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक मानसून समय रहने की संभावना है। मानसूनी सीजन में रायपुर में 772.7 मिमी पानी गिर चुका है। (Chhattisgarh Weather) ये सामान्य से 11 फीसदी कम है। अब तक 866.7 मिमी पानी गिर जाना था। वहीं प्रदेश में सामान्य बारिश हुई है। अब तक 987.3 मिमी पानी बरसा है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: 27 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, स्वाति नक्षत्र में विराजेंगे पार्वतीनंदन गणपति आज

मानसून इस माह तक का मेहमान है। 30 सितंबर तक मानसून लौट जाता है। हालांकि मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार मानसून की वापसी में देरी हो सकती है। (Chhattisgarh Weather) मानसून का कोटा 1050 से 1100 मिमी भी पूरा होने की संभावना है।

इन एरिया में हुई जमकर बारिश

Chhattisgarh Weather: राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन कुछ ही एरिया में जमकर बारिश हुई। बाकी एरिया सूखे रहे। पिछले 24 घंटे में गंगालूर में सबसे ज्यादा 7 सेमी पानी गिरा। इसी तरह उसूर-6, कोंटा, मानपुर, माना एपी में 5, बालोद, अंबिकापुर, तोकापाल में 4 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुद, बास्तानार, अर्जुंदा, खड़गांव, अंबागढ़ चौकी, सरोना, जगरगुंडा, कुटरू, भानुप्रतापपुर, केशकाल, तोंगपाल में 3-3 सेमी वर्षा हुई।