रायपुर

Raipur: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की कार्यशाला

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सभ्य समाज इन बुराइयों को स्वीकार नहीं करता और इन्हें केवल सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:59 AM IST
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में 23 नवंबर को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित समापन समारोह में शामिल हुए।


सीएम साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा यहां पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें न्यायपालिका, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और विभिन्न संगठनों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज इन बुराइयों को स्वीकार नहीं करता, और इन्हें केवल सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे हमारे राज्य से इन बुराइयों को खत्म करने के लिए मिलकर काम करें। मैं महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा करने और घरेलू हिंसा तथा मानव तस्करी को रोकने के प्रयासों के लिए आयोग और उसके सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।