रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर शशांक को मिला बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड, IPL 2025 में लगाएंगे चौके-छक्के

CG News: छत्तीसगढ़ के दो युवा क्रिकेटर शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि महेंद्र सिंह धोनी से भी अधिक कीमत है।
less than 1 minute read
Feb 02, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर शशांक को मिला बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड, IPL 2025 में लगाएंगे चौके-छक्के

CG News: @दिनेश कुमार इंडियन प्रीमियर लीग में 2024 में अपनी तूफानी बैटिंग से कमाल करने वाले छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को लाला अमरनाथ अवॉर्ड फॉर द बेस्ट आलराउंडर इन डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स कम्पटीशन 2023-24 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शशांक को यह अवॉर्ड बीसीसीआई के घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया।

यह अवॉर्ड उन्हें बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया ने दिया। शशांक सिंह का BCCI के घरेलू समिति ओवरो के मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है।जिसके चलते उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।

IPL 2025 में खेलेंगे शशांक सिंह

छत्तीसगढ़ के दो युवा क्रिकेटर शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि महेंद्र सिंह धोनी से भी अधिक कीमत है। इस ऑक्शन में धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए रही थी।

शशांक सिंह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और अब उन्हें एक और मौका मिला है। शशांक का पिछला सीजन शानदार था, जिसमें उन्होंने अपनी तेज पारी से सबको चौंका दिया था।

Updated on:
02 Feb 2025 10:09 am
Published on:
02 Feb 2025 10:08 am
Also Read
View All
Raipur Murder Case: 3 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर गले में फंदा और मुंह में मिला कपड़ा… प्रेमी ने GF की बेरहमी से की हत्या

Suspected Paneer Seized in Raipur: अमरकंटक एक्सप्रेस से आई 500 किलो पनीर की खेप जब्त, केंद्रीय मंत्री के फर्म होने का दावा

जिसने सुना वो दौड़ा चला आया, आंगन में शव और कमरे में मां-बेटी को तड़पते देख फट गया कलेजा, गोबरा नवापारा में छाया मातम

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 1100 नामों की सूची में छंटनी, जल्द जारी होंगे ट्रांसफर के आदेश

Ganesh Utsav 2026: AI के काल्पनिक गणेश पर लगा ब्रेक, पौराणिक स्वरूपों की बढ़ी मांग, चार राज्यों तक जा रहीं छत्तीसगढ़ की प्रतिमाएं