रायपुर

CM साय की चार बड़ी घोषणाएं, महिलाओं को ‘करोड़पति दीदी’ बनने का दिया मंत्र, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी

Cm Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

2 min read
Jun 06, 2026
Susashan Tihar
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को करोड़पति दीदी बनने का दिया मंत्र (photo Patrika)

Susashan Tihar: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम निमधा में उतरा, जहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नर्सिंग कॉलेज सहित चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Susashan Tihar: मुख्यमंत्री साय ने जनता से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री साय ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को नर्सिंग कॉलेज समेत 4 बड़ी सौगातें दी। जनचौपाल में आम जनता और हितग्राहियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं भी सुनी. इस दौरान ‘बिहान’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की।

योजनाओं का लिया फीडबैक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. राशन, पेंशन, आवास, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सीएम ने सीधे लोगों से सवाल किए और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया.

महत्वपूर्ण घोषणाएं

युवतियों और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गाँव में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।

आधुनिक मंगल भवन समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से लाभ देने के लिए एक बड़ा और आधुनिक मंगल भवन बनाया जाएगा।

बिजली कटौती या कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ठोस और स्थायी व्यवस्था की जाएगी।

घोषणाओं पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश

जनचौपाल में कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं रखीं. मौके पर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने कई आवेदनों के तत्काल निराकरण और घोषणाओं पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए।

लखपति दीदी बनने यात्रा बताई

आज सुशासन तिहार के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम निमधा में बिहान' स्व-सहायता समूह की हमारी बहनों ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की।

Updated on:
06 Jun 2026 05:28 pm
Published on:
06 Jun 2026 05:17 pm