रायपुर

CM बोले – गांव में गोबर बेचने वाली महिलाएं बनी उद्योगपति, अब शहरों में खिला रही आइसक्रीम

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 2:41 PM IST
Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan
सीएम बोले - गांव में गोबर बेचने वाली महिलाएं बनी उद्योगपति, अब शहरों में खिला रही आइसक्रीम

रायपुर . मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पंचायत के माध्यम से ही बुजुर्गों को पेंशन की राशि मिलेगी।

पीएम मोदी को पोस्टकार्ड भेजनेे को कहा

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गोबर बेचने वाली वाली महिलाएं अब उद्योगपति बन गई हैं और रायपुर के लोगों को आइसक्रीम खिला रही हैं। उन्होंने राजनांदगांव की महिला समूह का भी जिक्र किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए बिहन की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजने की अपील भी की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आजीविका एवं कौशल विकास मेला का शुभारंभ भी किया। ग्राम स्वराज अभियान के समापन समारोह और आजीविका एवं कौशल विकास मेला के मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर ने की।

क्या है ग्राम स्वराज अभियान
बतादें कि केन्द सरकार ने अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल 2018 से 5 मई, 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान- सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है।

ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 21058 गांवों के लिए विशेष पहल शुरू की गई है। इस अभियान के अंतर्गत गरीब समर्थक पहलों में उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाएगा।

Published on: