1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 10 कंपनियां कर रही 894 पदों पर भर्ती, आप भी जल्द पहुंचे रोजगार मेला में सर्टिफिकेट लेकर

4 नियोक्ताओं के द्वारा 760 टेक्नीकल व सामान्य पदों पर 6 नियोक्ताओं द्वारा नर्सिंग व मेडिकल सेक्टर के 134 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

May 05, 2018

patrika

दुर्ग . आजीविका दिवस पर जिला प्रशासन 5 मई को भिलाई के नेहरू सांस्कृतिक भवन में रोजगार मेला का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 10 कंपनियां 894 पदों पर बेरोजगारों की भर्ती करेंगी। इनमें 4 नियोक्ताओं के द्वारा 760 टेक्नीकल व सामान्य पदों पर 6 नियोक्ताओं द्वारा नर्सिंग व मेडिकल सेक्टर के 134 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Read more: एयरफोर्स की गरुड़ सेवा में शामिल होने का मौका, योग्यता सिर्फ 12 वीं पास, सुविधाएं ऐसी की हैरान हो जाओगे ...

आधा घंटा पहले उपस्थित होने कहा गया

शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों के साथ आधा घंटा पहले उपस्थित होने कहा गया है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक स्वराज अभियान के तहत यह शिविर लगाया जाएगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे इस मेले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा जिनके पास योग्तया है शामिल हो सकेंगे।

Read more: भिलाई में बनी पहली भोजपुरी फिल्म का प्रीमियम शो, मंत्री भी थिएटर पहुंचने से नहीं रोक पाए खुद को

ये कंपनियां करेंगी भर्ती
काल-मी सर्विसेस रायपुर
श्रीकृष्णा इण्डस्ट्रीयल, नई दिल्ली
डोमिनोज पिज्जा नागपुर
भालेराव इंडस्ट्रीज उमरपोटी
एसआर हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर चिखली
श्री शंकराचार्य इंडस्टीट्यूट जुनवानी
स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल भिलाई
रिवाईवल मेडिकल सेंटर भिलाई
श्री सांई हॉस्पिटल केलाबाड़ी
यशोदानंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग

महिला स्वशक्ति केन्द्र का लोकार्पण होगा
प्रियदर्शनी परिसर पूर्व में निर्मित महिला स्वशक्ति केन्द्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथि सांसद ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, विधायक विद्यारतन भसीन, भूपेश बघेल , अरुण वोराए सांवला राम डाहरे, अवधेश चंदेल, महापौर देवेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर, चरोदा निगम महापौर चन्द्रकांता मांडले होंगे। योजना के प्रभारी अधिकारी वासुदेव बैनर्जी ने जिले के युवक-युवतियों और महिला स्व सहायता समूह के लोगों को मेले में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।