रायपुर

CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर किया आमंत्रित…

CG News: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर किया आमंत्रित...(photo-patrika)
CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर किया आमंत्रित...(photo-patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2025 को राज्य सरकार विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव के रूप में मना रही है।

CG News: छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ की परंपरा, कला, संस्कृति और उपलब्धियों को पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता राष्ट्रपति का स्वागत करने को उत्सुक है और यह अवसर राज्य के लिए गौरव का क्षण होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री साय के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और प्रगति की सराहना की। उन्होंने राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Updated on:
06 Oct 2025 05:31 pm
Published on:
06 Oct 2025 05:31 pm