14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में AI का कमाल, टिकट स्कैनिंग से लाइव फील्डिंग मैप तक, दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

Ind vs Zim W T20: भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज में AI तकनीक से मैच देखने का अनुभव बदलने वाला है। टिकट स्कैनिंग से लेकर लाइव फील्डिंग मैप और रीयल-टाइम डेटा तक, जानें क्या कुछ होगा नया।
2 min read
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

दिनेश कुमार

•

Oct 14, 2026

Chhattisgarh News

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में AI का कमाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@ दिनेश कुमार। India vs Zimbabwe: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रही भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज इस बार खेल प्रेमियों के लिए एक नया तकनीकी अनुभव लेकर आ रही है। मैच के सीधे प्रसारण से लेकर स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश तक की अहम जिम्मेदारियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के हवाले हैं। तकनीक के इस दखल से न सिर्फ स्टेडियम में एंट्री आसान और सुरक्षित होगी, बल्कि घर बैठे टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों को भी हर गेंद का सटीक विश्लेषण देखने को मिलेगा।

दर्शकों के लिए क्या बदलाव

  1. टिकट धारकों के लिए: क्यूआर कोड से एक बार ही एंट्री

बुकिंग और ई-टिकट: सीरीज के टिकट मोबाइल ऐप के जरिए बुक किए जा रहे हैं, जहां दर्शकों को डिजिटल क्यूआर कोड वाला ई-टिकट जारी किया जा रहा है।

री-एंट्री पर पूर्ण रोक: स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एआई-बेस्ड स्कैनर लगाए गए हैं। एक बार कोड स्कैन होते ही सिस्टम उस पर डिजिटल मार्क दर्ज कर देता है। इसका मतलब है कि एक टिकट पर कोई अन्य व्यक्ति या वही दर्शक बाहर निकलकर दोबारा प्रवेश नहीं पा सकेगा। दर्शक अपने टिकट का स्क्रीनशॉट (India vs Zimbabwe) किसी से साझा न करें।

  1. टीवी दर्शकों के लिए: स्क्रीन पर लाइव फील्डिंग और रीयल-टाइम रिकॉर्ड

खिलाड़ियों की लाइव पोजिशन: मैच के दौरान फील्डिंग में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने के लिए एआई विजुअल्स का इस्तेमाल हो रहा है। स्क्रीन पर खिलाड़ियों के चारों ओर डिजिटल सर्कल बनाकर उनकी फील्डिंग पोजिशन तुरंत दिखाई जाएगी।

पलक झपकते लाइव स्कोरिंग: स्टेडियम के स्कोरबोर्ड और ब्रॉडकास्टिंग ग्राफिक्स को एआई से सिंक किया गया है। गेंद सीमा रेखा पार करते ही संबंधित खिलाड़ी के पुराने आंकड़े, स्ट्राइक रेट और तुलनात्मक रिकॉर्ड तुरंत स्क्रीन पर फ्लैश होंगे।

मैदान पर नहीं, स्क्रीन पर विज्ञापन

मैदान पर भौतिक रूप से बड़े-बड़े बैनर लगाने के बजाय एआई तकनीक से ओवर ब्रेक और इनिंग्स ब्रेक के दौरान स्क्रीन पर ही वर्चुअल विज्ञापन और लोगो दिखाए जा रहे हैं, जिससे खेल देखने में कोई व्यवधान नहीं पड़ता।

दोनों टीमों ने बहाया 3-3 घंटे पसीना

सीरीज के रोमांचक मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। जिम्बाब्वे की महिला टीम ने दोपहर 2 से 5 बजे तक नेट्स पर पसीना बहाया, वहीं भारतीय टीम ने मंगलवार शाम 6 से रात 9 बजे तक फ्लडलाइट्स में अभ्यास किया। बुधवार को भी भारतीय टीम दोपहर 2 से 5 बजे और जिम्बाब्वे की टीम शाम 6 से 9 बजे तक रणनीति को अंतिम रूप देगी।

स्टेडियम जाने वाले दर्शकों के लिए 3 जरूरी बातें

मोबाइल चार्ज रखें: प्रवेश के समय ई-टिकट का क्यूआर कोड डिजिटल स्कैनर से पढ़ा जाएगा, इसलिए फोन की बैटरी पर्याप्त रखें और स्क्रीन ब्राइटनेस पूरी रखें।

समय पर पहुंचें: हाई-टेक स्कैनिंग और सुरक्षा जांच को देखते हुए मैच शुरू होने से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचना बेहतर रहेगा।

फर्जी टिकटों से सावधान: अनाधिकृत स्रोतों या सोशल मीडिया पर साझा किए गए क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट से प्रवेश नहीं मिलेगा; केवल अधिकृत ऐप से जारी मूल ई-टिकट ही मान्य होगा।