रायपुर

Chhattisgarh: सीएम साय बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी द्वारा आरोप लगाए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया पलटवार...
less than 1 minute read
Chhattisgarh

Chhattisgarh: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग ओर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है।


सीएम साय ने रायपुर में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। यह बहुत दुखद है कि सौ से ज़्यादा बार चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस पार्टी अब हताशा में अपने नेता राहुल गांधी को देशद्रोह जैसी हरकतें करते हुए देख रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने की जानबूझकर साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी संयुक्त प्रेस नोट ने सच और झूठ का फर्क बता दिया है। एक बार फिर यह साबित हो गया है कि कांग्रेस सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने में लगी है, और देश के सामने उसका झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है।