27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Data Story: मुनगा के पौधे को घर-घर पहुंचाने में सीएम साय का गृहजिला अव्वल

Chhattisgarh: कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने सरकार बांट रही मुनगा पौधे। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर मुनगा-घर घर मुनगा अभियान की सराहना की है।
2 min read
Google source verification
Data Story

Data Story: कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत की। यह संयोग ही है कि इस अभियान के तहत मुनगा के पौधे को घर-घर पहुंचाने में सीएम साय का गृहजिला जशपुर अव्वल है। जशपुर जिले में अबतक मुनगा के 1 लाख 62 हजार 271 पौधों का वितरण किया जा चुका है। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव के गृहजिले में मुंगेली में 6 हजार 518 पौधे और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृहजिले कबीरधाम में 75 हजार 776 पौधे वितरित किए जा चुके हैं।

प्रदेशभर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं जनमानस के घरों के लिए व्यापक तौर पर मुनगे के पौधे का वितरण किया गया है। संभागवार मुनगा पौधे का किया गया वितरण ​इस प्रकार है-

बस्तर संभाग-

बस्तर जिला- 25,244

कांकेर- 43,071

दंतेवाड़ा- 7,056

नारायणपुर- 21,224

बीजापुर- 15,699

सुकमा- 4,835

कोंडागांव- 31,983

सरगुजा संभाग-

सरगुजा जिला- 43,754

कोरिया- 19,022

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 11,939

सूरजपुर- 64,599

बलरामपुर- 27,107

जशपुर- 1,62,271

रायपुर संभाग-

रायपुर जिला- 23,948

महासमुंद- 6,420

धमतरी- 48,833

बलौदाबाजार- 28,398

गरियाबंद- 10,527

दुर्ग संभाग-

दुर्ग जिला- 42,474

राजनांदगांव- 3,480

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- 21,991

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- 39,222

कबीरधाम- 75,776

बेमेतरा- 19,575

बालोद- 50,933

बिलासपुर संभाग-

बिलासपुर जिला- 14,965

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- 43,007

जांजगीर-चांपा- 57,653

सक्ती- 6,425

कोरबा- 1,01,002

रायगढ़- 41,776

सारंगढ़-बिलाईगढ़- 9,824

मुंगेली- 6,518

पोषक तत्वों से भरपूर

मुनगा या सहजन या मोरिंगाछत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर सहज उपलब्ध है। पोषक तत्वों से भरपूर मुनगा स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व के साथ ही औषधीय गुणों से युक्त है। मुनगा को अपने भोजन में पौष्टिक आहार के रूप में शामिल करने की पहल बेहतरीन है।

पीएम मोदी ने भी की तारीफ

कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की यह पहल अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने पोषण की चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़ने वाली इस पहल की सराहना की।