27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Visarjan Raipur: शारदा चौक से महादेव घाट तक गणेश झांकी, रास्ते में कई जगह नो एंट्री, देखें पूरा रूट

Raipur Traffic Police: रायपुर में 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी शारदा चौक से महादेव घाट तक निकलेगी। झांकी के चलते कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और शाम 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
3 min read
Google source verification
Ganesh Visarjan Raipur

Ganesh Visarjan Raipur: शारदा चौक से महादेव घाट तक गणेश झांकी(photo-patrika)

Ganesh Visarjan Raipur: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक से होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी। झांकी को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। झांकी के दौरान संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें।

Ganesh Jhanki Raipur: झांकी मार्ग पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

गणेश झांकी के दौरान निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट पर केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने अन्य मार्गों से आने वाले वाहन चालकों से शाम 7 बजे से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

इन वैकल्पिक मार्गों से कर सकेंगे आवागमन

टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका का रास्ता भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे।

फाफाडीह से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर भी आवागमन किया जा सकेगा। तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। कालीबाड़ी मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा। पचपेड़ी नाका की ओर से: पचपेड़ी नाका चौक, टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

झांकी के दौरान शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना और कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं। पंडरी की ओर से आने वाले मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन खड़े कर सकेंगे। सिविल लाइन क्षेत्र से आने वालों के लिए शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे पार्किंग रहेगी।

टिकरापारा-कालीबाड़ी से आने वाले सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान का उपयोग कर सकेंगे। गुढ़ियारी-समता कॉलोनी से आने वालों के लिए भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग तय है। सुंदरनगर-रायपुरा से आने वाले लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे। शाम 7 बजे से डायवर्जन लागू होगा और झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को गणेश झांकी के दौरान निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें, ताकि झांकी में शामिल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।