रायपुर

CM Vishnu Deo Sai Birthday : मुख्यमंत्री साय का आज जन्मदिन, स्कूली बच्चों के साथ मनाएंगे BirthDay, जानिए पूरा शेड्यूल

CM Vishnu Deo Sai Birthday : मुख्यमंत्री साय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा दफ्तर में मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

less than 1 minute read
Feb 21, 2024
cm_sai.jpg

CM Vishnu Deo Sai Birthday : मुख्यमंत्री साय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा दफ्तर में मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

CM Vishnu Deo Sai Birthday : जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री साय अपने ग्राम बगिया जिला जशपुर में मनाएंगे। इस दौरान वे 'न्योता भोजन' के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद वे करीब शाम 5.30 बजे वे रायपुर आएंगे।

Published on:
21 Feb 2024 09:10 am