
किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से किन्नर और पिता पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक दूसरे पर जानलेवा हमले किए। चाकूबाजी में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सरेआम हुए विवाद से शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गंदे-गंदे कमेंट को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बातो ही बातों में विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान कई लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में ढोलक बजाते हुए दुकानों में बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पर किसी बात पर कमेंट को लेकर किन्नरों और दुकान के पास मौजूद लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पंकज सिंह पर किन्नरों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। चाकू लगने से पंकज सिंह घायल हो गया। पिता के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके बेटे प्रतीक सिंह के साथ भी किन्नरों ने जमकर मारपीट की।
Updated on:
02 Oct 2026 04:33 pm
Published on:
02 Oct 2026 04:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
