रायपुर

कोयला घोटाला मामले में हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, विधायक देवेंद्र समेत 9 लोग नहीं हुए हाजिर…नोटिस जारी

Coal Scam Case: कोयला घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित 9 अन्य को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 11:13 AM IST
coal_scam_case_in_chhattisgarh.jpg

Big update in Chhattisgarh coal scam: कोयला घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित 9 अन्य को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मामले में जेल भेजे गए निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, रानू साहू, शिवशंकर नाग, संदीप नायक, दीपेश टांक, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर की वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई हुई।

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। बताया जाता है कि बल की कमी के चलते जेल से कोर्ट में पेशी के अलावा सुनवाई के लिए वीडियो कॉफ्रेंसिंग में भी उपस्थित नहीं हो रहे थे। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के आपत्ति जताने पर अदालत ने इसे संज्ञान में लेते हुए जेल से तुरंत वीडियो कॉफ्रेंसिंग में उपस्थित करने का आदेश दिया। इसके तत्काल बाद शाम 4 बजे सभी की उपस्थिति दर्ज कराने पर सुनवाई हुई।

तीसरी बाद नोटिस

कोयला घोटाले में तीसरी बार फिर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, अनुराग चौरसिया, मनीष उपाध्याय, कैलाश तिवारी समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। बताया जाता है कि इसके पहले जारी किए गए नोटिस की तामिली नहीं होने के कारण कोर्ट ने फिर नोेटिस जारी किया है। साथ ही 6 जनवरी को उपस्थिति दर्ज कराने कहा है।

Updated on:
7 Dec 2023, 11:13 AM IST
Published on: