गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान कोटा पुलिस को बताया कि वह पीड़िता से प्रेम करता था। आरोपी ने युवती से शादी के लिए पूछा लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने घर से बैग में चापड़ लेकर हत्या करने की नीयत से कॉलेज आया था। इसी बीच शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के पहाड़ी रास्ते के पास पीड़िता के गले एवं सिर पर चापड़ से कई बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। हमला करने के बाद आरोपी योगेश मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए चापड़ को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।