
weather updateछत्तीसगढ़ में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। कई जिलों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। जिस कारण से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का है आरोप
राज्य के बस्तर और सरगुजा में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। जिस कारण से संभावना है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सनसनी: तालाब के किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
आने वाले समय में कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है. इसके कारण प्रदेश में दिनांक 15 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन भी हो सकते हैं.