उसके बाद यह मामला उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास के पास पहुंचा और 18 जून 2021 को इस हाई पॉवर कमेटी ने भी जिला स्तरीय छानबीन समिति की रिपोर्ट को सही मानते हुए श्रीमती ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए यह पाया कि वे गोंड जाति की नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों के अभिलेखों में ईसाई दर्ज है। जाति की छानबीन करने वाली राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के सिफ़ारिशों के अनुरूप ऋचा जोगी के विरुद्ध अपराध थाना मुंगेली में दर्ज कराया गया है।
थाना मुंगेली में इस धारा में अपराध दर्ज
थाना मुंगेली में श्रीमती ऋचा जोगी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 651/22 के तहत FIR दर्ज की गई है। इस FIR में सामाजिक पारिस्थितिक प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला क़ायम किया गया है।