
रायपुर।हर चीज सही उपयोग के लिए बनाई जाती है लेकिन कब उसका दुरुपयोग शुरू हो जाए कहा नहीं जा सकता। मोबाइल को लेकर अक्सर एडिक्शन की बातें कही जाती हैं जो किए एक हद तक सही भी है लेकिन इसी मोबाइल के जरिए कॉलेज के छात्रों ने संदेशपरक चंद मिनटों की फिल्म बना दी। इसलिए कहा गया है कि कोई भी चीज अच्छी या बुरी नहीं होती उसका उपयोग कैसे किया जा रहा है यह मायने रखता है। सेंट विन्सेंट पैलोटी कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा पॉकेट मूवी फेस्ट' का आयोजन किया गया। इसमें यहां के छात्रों ने एक्टिंग से लेकर एडिटिंग और फिल्मों से जुड़े तमाम काम खुद ही किए। इन्हें गाइड किया था पद्मश्री अभिनेता अनुज शर्मा ने। फिल्मों के माध्यम से दुनिया को एक छत के नीचे लाने के लिये यह अन्तर विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्याार्थियों द्वारा उत्कर्ष विषय पर आधारित पॉकेट मूवी का प्रदर्शन किया जिनमें अभिनय से लेकर संवाद, पटकथा, एडिटिंग, रिकॉर्डिंग आदि सभी कार्यो को विद्यार्थियों द्वारा ही सम्पादित किया गया। इन फिल्मों में समाज के ज्वलंत मुद्दों को बहुत ही प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया जैसे मोबाइल एडिक्शन, सामाजिक चेतना, समशिक्षा, आदि । रेड कार्पेट से शुरू हुई यह प्रतियोगिता समाज के विभिन्न रूपों से गुजरती हुए अपने समापन तक पहुंची। मुख्य अतिथि संचालक फादर शांति प्रकाश पन्ना थे। इस अवसर पर फाद डायरेक्टर, प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे, असिस्टेंट डायरेक्टर फादर जूलियस खेस, बीएड विभागाध्यक्षा गायत्री अयंगार, अन्य विभाग के विभागाध्यक्षगण मौजूद रहे।
टॉप थ्री फिल्में
बीकॉम के रौनक और बीबीए के शुभम व ग्रुप ने द स्टेन बनाई जिसे पहला पुरस्कार मिला। इसमें मेन्स्ट्एशन साइकल को एक अछुत प्रक्रिया न होकर प्राकृतिक होने संदेश दिया। सेकंड प्राइज लवीशा एंड ग्रुप की फिल्म ह्यूमॅनिटी रिलीजन को दिया गया। इसमें सभी धर्मों से परे इन्सानियत को बड़ा बताया गया। तीसरे स्थान पर बीएड के विद्यार्थी प्रमिलप्रमिला एंड ग्रुप ने बी.कॉम प्रथम के छात्रों द्वारा बनाया गया तृतीय पुरस्कार बी.एड.के छात्रो द्वारा निर्मित मोबाइल एडिक्शन और न्याय दो मूवी को दिया गया जिसमें इन्होंने टेक्नालॉजी का दुुरुपयोग तथा सामाजिक न्याय जैसे गंभीर विषयों पर बात की।